10/3/23

NPCI और BHIM UPI के साथ मिलकर PAYTM ने शुरू की अपनी BHIM LIGHT UPI सर्विस

 

पेटीएम कॉरपोरेट ऑफिस

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) यूपीआई लाइट के साथ लाइव हो गया है। यह नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा छोटे-मूल्य वाले यूपीआई लेनदेन के लिए सक्षम सुविधा है। ये अपने उपयोगकर्ताओं को तेज गति से यूपीआई भुगतान के साथ सशक्त बनाता है। इसके साथ, उपयोगकर्ता परेशानी मुक्त लेनदेन के लिए अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक बचत खातों से जुड़े अपने यूपीआई लाइट खातों को सक्रिय कर सकते हैं। 200 रुपये तक के भुगतान के लिए, यूपीआई लाइट यूपीआई पिन की आवश्यकता को समाप्त कर देता है।


कंपनी ने कहा कि यूपीआई लाइट विशेष रूप से पेटीएम ऐप पर उपलब्ध है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रवक्ता ने कहा, “उपयोगकर्ताओं के लिए सबसे पहले यूपीआई लाइट लाने के बाद, अब हम अपने बैंक खाता धारकों को उनके खातों को यूपीआई लाइट से लिंक करने में सक्षम बनाने के लिए उत्साहित हैं। हम देश में वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाते हुए अपनी अभिनव भुगतान पेशकशों को अगले स्तर तक ले जाएंगे।”यूपीआई लाइट में दिन में दो बार अधिकतम 2,000 रुपये जोड़े जा सकते हैं, जिससे संचयी दैनिक उपयोग 4,000 रुपये तक हो जाता है। इसके अलावा, यूपीआई लाइट से किए गए भुगतान पीपीबी उपयोगकर्ताओं की पासबुक को आसान बना देते हैं।

हाल ही में हो रहे साइबर फ्रॉड और यूपीआई में फर्जीवाड़े के जोखिम को कम करने के लिए NPCI और BHIM ने ऐसे कदम उठाए हैं।



ये छोटे मूल्य के लेन-देन अब पेटीएम बैलेंस और हिस्ट्री सेक्शन में दिखाई देंगे। एनपीसीआई के अनुसार, उपयोगकर्ताओं को अपने बैंकों से एसएमएस के रूप में यूपीआई लाइट से किए गए सभी भुगतानों की डेली ट्रांजेक्शन हिस्ट्री प्राप्त होगी।पेटीएम पेमेंट्स बैंक जनवरी 2023 में 1,765.87 मिलियन से अधिक लेनदेन के साथ लगातार 20 महीनों तक सबसे बड़ा यूपीआई लाभार्थी बैंक बना रहा, जो देश के सभी प्रमुख बैंकों से आगे रहा। एनपीसीआई की 389.61 मिलियन रजिस्टर्ड लेनदेन के साथ, पेटीएम बैंक यूपीआई लेनदेन के लिए शीर्ष 10 प्रेषक बैंकों में से एक है। जनवरी में, पीपीबीएल ने एक जारीकर्ता बैंक के रूप में 58.34 मिलियन लेनदेन और एक एक्वायरर बैंक के रूप में 47.71 मिलियन लेनदेन संसाधित किए।

10/2/23

Noise hottest Stoopid cupid sale now Live


Hey guys I am very glade to inform you all now Noise stupid cupid valentine sale now live from 8 feb - 12 feb 2023.


you can purchase from official website Noise on selected item on this sale daily Price range are variation in every 24 hour  after 12 am midnight.
 if you want to Give oyur someone special a very unique gift now click Noise here and Choose/select your Gift for your Someone special Sweet heart .
again i says Don't miss this wonder full oportunity. Click here Buy button And grab your best offers on this session.


Highlight key :-

1. Discount upto 75%
2. Use my coupon code for  prepaid order extra discount :- Prepay   for 6% instant Discount.
3. Aslo campare on Leading E-commerce platform.
4. Noise are indias No.1 wearable gudgets in Q1.
5. fill right address when you placing order.
6. This Link to redirected to Noise official Website Any hassle free.
7. 

15/12/22

खत्म हो जाएंगे स्मार्टफोन, शरीर में लगेंगे सिम कार्ड और चिप? Nokia के CEO और बिल गेट्स की भविष्यवाणी

 Future Smartphone Concept: भविष्य में क्या होगा ये तो कोई नहीं जानता, लेकिन इसकी शुरुआत हमारे आज से होती है. हम आज को कल्पना करते है, इन्हीं कल्पनाओं से भविष्य का रास्ता निकलता है. स्मार्टफोन को लेकर इस साल एक कल्पना देखने को मिली, जिस पर काफी चर्चा हुई. ये कल्पना है स्मार्टफोन्स के खत्म होने की. 


साल 2022 खत्म होने वाला है. इस साल हमें बहुत सी नई टेक्नोलॉजी देखने को मिली हैं. भारत में 5G सर्विस की लॉन्चिंग हो या फिर मोस्ट हाइप्ड फोन यानी Nothing Phone 1 की चर्चा, टेक्नोलॉजी के सेक्टर में हमें बहुत कुछ देखने को मिला. साल के जाते-जाते Neuralink की भी डिटेल्स आ गईं, जो फ्यूचर टेक्नोलॉजी हो सकती है.  


इन सब के बीच 2022 में एक चर्चा स्मार्टफोन्स के फ्यूचर को लेकर भी हुई. फ्यूचर में स्मार्टफोन कैसा होगा? हर कोई जानना चाहता है कि फ्यूचर फोन्स में कैसे फीचर मिलेंगे और इनके यूज का तरीका क्या होगा. क्या हो अगर फ्यूचर में फोन्स ही ना रहें? यानी स्मार्टफोन का दौर खत्म हो जाए और इसकी जगह कोई और टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होने लगे. 


दो दशक पहले तक किसने स्मार्टफोन के ऐसे स्वरूप के बारे में सोचा था. मगर धीरे-धीरे कॉर्ड लेस से मोबाइल फोन और स्मार्टफोन तक का सफर पूरा हो चुका है. अब चर्चा ये है कि भविष्य का स्मार्टफोन कैसा होगा. क्या इसमें बस कैमरों का नंबर बढ़ेगा या फोल्डिंग स्क्रीन का चलन देखने को मिलेगा? 

Click here for tech updats on :- instagram

SBI और HDFC सहित कई बैंकों ने FD रेट्स बढ़ाए:FD कराने से पहले यहां जान लें अब कहां मिलेगा ज्यादा फायदा, देखें नई ब्याज दरें

RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद अब बैंकों ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ज्यादा ब्याज देना शुरू कर दिया है। हाल ही में देश के सबसे बड़े बैंक SBI, HDFC, यस बैंक, कोटक महिंद्रा और इंडियन ओवरसीज बैंक ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ऐसे में अगर आप इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने जा रहे हैं तो आपको बैंको की नई ब्याज दरों के बारे में पता होना जरूरी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपको अब कहां निवेश करने पर कितना ब्याज मिलेगा।



FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
FD से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्सेबल होता है। आप एक साल में FD पर जो भी ब्याज कमाते हैं, वो आपकी एनुअल इनकम में जुड़ता है। कुल आय के आधार पर, आपका टैक्स स्लैब निर्धारित किया जाता है। चूंकि FD पर अर्जित इंटरेस्ट इनकम को "इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज" माना जाता है, इसलिए इसे टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स या TDS के तहत चार्ज किया जाता है। जब आपका बैंक आपकी ब्याज आय को आपके अकाउंट में जमा करता है, तो उसी समय TDS काट लिया जाता है। 



आइए जानते हैं FD पर टैक्स से जुड़े कुछ पॉइंट:

  • यदि आपकी कुल आय एक वर्ष में 2.5 लाख रुपए से कम है, तो बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर TDS नहीं काटता है। हालांकि, इसके लिए आपको फॉर्म 15G या 15H जमा करना पड़ेगा। ऐसे में अगर आप TDS बचाना चाहते हैं तो फॉर्म 15G या 15H जरूर जमा करें।


  • यदि सभी FD से आपकी इंटरेस्ट इनकम एक वर्ष में 40,000 रुपए से कम है, तो TDS नहीं काटा जाता है। वहीं अगर आपकी ब्याज आय 40,000 रुपए से अधिक है तो 10% TDS काटा जाएगा। पैन कार्ड नहीं देने बैंक 20% काट सकता है।
  • 40,000 से ज्यादा इंटरेस्ट इनकम पर TDS काटने की यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र, यानी सीनियर सिटिजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।
  • अगर बैंक ने आपकी FD इंटरेस्ट इनकम पर TDS काट लिया है और आपकी कुल आय इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती है तो आप काटे गए TDS को टैक्स फाइल करते समय क्लेम कर सकते हैं। ये आपके अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

WhatsApp ने इस नये फीचर को किया रोलआउट, जानें क्या-क्या बदलेगा

WhatsApp नया फीचर रोलआउट कर रहा है, जिसमें यूजर्स को बड़े एनिमेटेड हार्ट इमोजी मिलेंगे.


WhatsApp में आगे बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है. यूजर्स को जल्द ही बड़े एनिमेटेड हार्ट इमोजी यूज करने को मिलेगा. वॉट्सऐप ने इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है. बता दें कि वॉट्सऐप ने एंड्रॉइड 2.22.18.8 के लिए वॉट्सऐप बीटा में सभी हार्ट के इमोजी का एक एनिमेटेड और बड़ा वर्जन पहले ही जारी कर दिया है.


तीन बड़े हार्ट इमोजी

WABetaInfo की रिपोर्ट है कि वॉट्सऐप Google Play बीटा प्रोग्राम के तहत एक नया अपडेट वर्जन 2.23.1.3 रोल आउट कर रहा है. नये अपडेट के बाद यूजर्स को अब तीन नए बड़े एनिमेटेड हार्ट इमोजी मिलेंगे.

फिलहाल ये अपडेट अंडर डेवेलपमेंट है, इसलिए ये emojis आपको अभी emoji कीबोर्ड में नहीं दिखेंगे. नये इमोजी जोड़ने के अलावा वॉट्सऐप ने पहले से मौजूद 8 इमोजी को रीडिजाइन किया है. WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि वास्तव में आपने इन बदलावों को ज्यादा नोटिस भी नहीं किया होगा, क्योंकि ये बदलाव इतने ज्यादा नहीं दिख रहे हैं.



WhatsApp अवतार

हाल ही में कंपनी के CEO मार्क जकरबर्ग ने वॉट्सऐप पर Avatars लॉन्च किया है. Avatars दरअसल, एनिमेटेड कैरेक्टर है. इसमें यूजर अपना डिजिटल एनिमेटेड वर्जन देख पाएंगे. यूजर का हेयर स्टाइल, फेशियल फीचर और आउटफिट सब कुछ 3D अवतार में दिखेगा. यह Snapchat के Bit moji और Apple के Memoji की तरह है.


Follow us on instagram for tech updates




 

YouTube ने किया ये बड़ा बदलाव, अब वीडियो अपलोड के लिए करना होगा ये काम

 

YouTube पर वीडियो अपलोड करने में कितना वक्त लगेगा, यह अब आपको पता चल जाएगा. जानिये यहां यूट्यूब ने क्या क्या बदला है.

YouTube ने प्लेटफॉर्म पर वीडियो अपलोड करने के तरीके में एक नया बदलाव किया है. ये बदलाव खासतौर से उन क्रिएटर्स के लिए किए गए हैं, जो रेगुलर बेसिस पर वीडियो शेयर करते हैं. YouTube ने एक नई सुविधा शुरू की है जो यूजर्स को दिखाएगी कि प्लेटफॉर्म पर वीडियो अपलोड होने में कितना वक्त लगता है. आप वीडियो क्वालिटी के तीनों लेवल्स एसडी, एचडी और 4के में इस प्रक्रिया की जानकारी पा सकते हैं.

YouTube ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि आज से, आप समय का अनुमान देखेंगे कि विभिन्न वीडियो गुणवत्ता स्तरों (एसडी, एचडी, और 4के) पर आपके अपलोड को संसाधित करने में कितना समय लगेगा, ताकि आप पब्लिश को हिट करने का सही समय तय कर सकें!




कैसे काम करेगा ये नया फीचर

इससे पहले YouTube दो अलग-अलग वेटिंग टाइम दिखाता था. पहले हिस्से में YouTube उस समय को दिखाता था, जो फाइल को कंप्यूटर से एकाउंट में अपलोड होने में लगता है. वहीं दूसरे हिस्से में वह समय दिखता था, जो YouTube को फाइल फुल क्वालिटी वीडियो में प्रोसेस करने के लिए चाहिए होता था.

अब YouTube अनुमानित अपलोडिंग टाइम दिखा रहा है. इसमें क्रिएटर्स को प्रोग्रेस बार भी दिखेगा. हालांकि, क्वालिटी प्रोसेसिंग के लिए अनुमानित समय अब तक उपलब्ध नहीं था. वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने अब यूजर्स को पूरी क्वालिटी में वीडियो अपलोड करने के लिए शेष समय दिखाना शुरू कर दिया है. YouTube अलग-अलग वीडियो क्वालिटी के लिए अलग-अलग रीडआउट भी दिखाएगा.

9/11/22

Indian Overseas Bank Specialist Officer 2022 Online Form

Name of the Post :- Indian Overseas Bank Specialist Officer 2022 Online Form.

Post Date:- 09-11-2022

vaccancy :- 25

iob job notification

Indian Overseas Bank has announced a Notification for the Recruitment of Specialist Officer (Manager-Business Analyst, Manager-Data Engineer & Other) Vacancy. Those Candidates who are interested in the vacancy details & completed all eligibility criteria can read the Notification & Apply Online

Application Fee

  • For SC/ ST / PWD (Only Intimation charges): Rs.100/-
  • For UR/ EWS/ OBC: Rs. 500/-
  • Payment Mode: Online
Important Dates

  • Starting Date for Apply Online: 08-11-2022
  • Last Date for Apply Online: 30-11-2022
Age limits
  • Minimum Age: 25 Years
  • Maximum Age: 30 Years
  • Age relaxation is Applicable as per rules.
    letest job

Qualification

  • Candidate Should Posses B.E / B.Tech/ M.E/ M. Tech (Relevant Discipline)
Vacancy Details
Sl. NoTotalQualification
1Manager-Business Analyst1
2Manager-Data Engineer2
3Manager-Cloud Engineer1
4Manager-Data Scientist1
5Manager-Network Security Engineer1
6Manager-Oracle DBA2
7Manager-Middle ware Engineer1
8Manager-Service Administrator2
9Manager-Network- Routing & Switching Engineer2
10Manager-Hardware Engineer1
11Manager-Solution Architect1
12Manager – Digital Banking (RTGS/ NEFT)1
13Manager – Digital Banking (Debit Card & ATM Switch)1
14Manager – ATM Managed Services & ATM Switch2
15Manager – Merchant Acquisition1
16Manager – Digital Banking (IB, MB, UPI)3
17Manager – Digital Banking (Reconciliation)1
18Manager –Compliance & Audit1
Interested Candidates Can Read the Full Notification Before Apply

Important Link

Apply online Click here
Notification :-Click here
Official Website :- Click here


Name of Post:-  Indian Overseas Bank Various Vacancy Offline Form 2022.


please Leave a comment for better information provide you.

ऐसे ही जानकारी भरे वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करे.

NPCI और BHIM UPI के साथ मिलकर PAYTM ने शुरू की अपनी BHIM LIGHT UPI सर्विस

  पेटीएम कॉरपोरेट ऑफिस पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) यूपीआई लाइट के साथ लाइव हो गया है। यह नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनप...

हमारे साथ बने रहे और जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब,फेसबुक चैनल को सब्सक्राइब और फॉलो करे।